जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने उठाया कदम
जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने उठाया कदम मीरगंज. मीरगंज में लाइलाज होती जा रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने कारगर कदम उठाया है. अब नगर में भारी वाहनों के प्रवेश के निषेध पर अमली जामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. एसपी निताशा गुड़िया के निर्देश के बाद गोपालगंज से […]
जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने उठाया कदम मीरगंज. मीरगंज में लाइलाज होती जा रही जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने कारगर कदम उठाया है. अब नगर में भारी वाहनों के प्रवेश के निषेध पर अमली जामा पहनाने का काम शुरू हो गया है. एसपी निताशा गुड़िया के निर्देश के बाद गोपालगंज से आनेवाले बसों तथा ट्रकों को साहुजैन ढाला से ही बाइपास के रास्ते भेजा जा रहा है. वहीं, सीवान की तरफ से आनेवाले वाहनों को नरैनिया मोड़ पर से बाइपास भेजा जा रहा है. इससे जाम की समस्या में काफी कमी आयी है. अब नगर के रास्ते से सिर्फ छोटे व मझौले वाहनों को ही गुजरने दिया जा रहा है. थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने बताया कि जाम की समस्या से मुक्ति के लिए सभी संभव कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील कि की वे इसमें प्रशासन की मदद करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










