राजद जिला प्रभारी ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

राजद जिला प्रभारी ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा लक्ष्य के अनुरूप सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेवारीनिर्धारित समय सीमा में बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का निर्णयफोटो-6संवाददाता, गोपालगंजराजद जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनायेगा. सदस्यता अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा. बनाये गये नये सदस्यों की सूची 15 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय को […]

विज्ञापन

राजद जिला प्रभारी ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा लक्ष्य के अनुरूप सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेवारीनिर्धारित समय सीमा में बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का निर्णयफोटो-6संवाददाता, गोपालगंजराजद जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनायेगा. सदस्यता अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा. बनाये गये नये सदस्यों की सूची 15 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय को सौंप दी जायेगी. सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए आज सभी प्रखंड प्रभारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष रेयाजूल हक राजू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मौजूद जिला के निर्वाची पदाधिकारी एवं जगदीशपुर के राजद विधायक राम विशुन सिंह यादव ने कहा कि सीमा के अंदर सदस्यता अभियान पूर्ण कर लेना है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि बहुत से दल विरोधी लोग भी पार्टी की सदस्यता लेने के फिराक में हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठन बनाने के उद्देश्य से बेहतर काम करने का निर्देश दिया है. बैठक को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष ने कहा कि दल के पुराने लोगों को मान-सम्मान दिया जायेगा. बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी बजरंगी ठाकुर, प्रधान महासचिव इम्तेयाज अहमद अली भुट्टो, विशाल यादव, सुरेश यादव, मो कासीम, कंचन प्रसाद, अरविंद कुमार, एस हक भोला, प्रदीप देव, दिवाकर यादव, कुश यादव, राजू यादव, सफी आलम, गोरख पासवान, रवींद्र महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन