लूटने आये अपराधियों को किया अधमरा
भोरे : अपराधियों ने भोरे में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को लूटने का प्रयास किया, जिन्हें लोगों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने अपराधियों को अपने कब्जे ले लिया. उनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. अपराधियों की पहचान यूपी के मऊ जिले के मुंशीपुरा […]
भोरे : अपराधियों ने भोरे में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान को लूटने का प्रयास किया, जिन्हें लोगों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने अपराधियों को अपने कब्जे ले लिया. उनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
अपराधियों की पहचान यूपी के मऊ जिले के मुंशीपुरा निवासी जुमबाज अली के पुत्र मो अली एवं अहमद हुसैन के पुत्र अफसर हुसैन के रूप में की गयी है. अपराधियों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










