जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का राज्यस्तरीय कन्वेन्शन 12-13 को
जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का राज्यस्तरीय कन्वेन्शन 12-13 को संवाददाताराज्य में श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जानदार व धारदार बनाने के लिए जदयू का श्रमिक प्रकोष्ठ 12 व 13 दिसंबर को दो दिवसीय श्रमिक कन्वेन्शन का आयोजन करने जा रहा है. यह कन्वेन्शन दो दिनों में चार सत्रों […]
जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ का राज्यस्तरीय कन्वेन्शन 12-13 को संवाददाताराज्य में श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जानदार व धारदार बनाने के लिए जदयू का श्रमिक प्रकोष्ठ 12 व 13 दिसंबर को दो दिवसीय श्रमिक कन्वेन्शन का आयोजन करने जा रहा है. यह कन्वेन्शन दो दिनों में चार सत्रों में होगा. पहले सत्र में श्रमिक प्रकोष्ठ का सभी प्रखंड व पंचायतों में संगठन का फैलाव करना. दूसरे सत्र में सीएम नीतीश कुमार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को श्रमिक जतना तक ले जाना. ताकि भाजपा की अहंकारी राजनीति को उन तक पहुंचाया जा सके. तीसरे सत्र में मनरेगा व भवन निर्माण से जुड़े श्रमिक संगठन को मजबूत करना और चौथे सत्र में पंचायत चुनाव में श्रमिक प्रकोष्ठन पंचायत चुनाव अभियान समिति के माध्यम से चुनाव का सक्रिय नेतृत्व शामिल है. कन्वेन्शन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत बिहार सरकार के कई मंत्री व पार्टी से जुड़े नेता शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










