ट्रक व बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजी की मौत
ट्रक व बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजी की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगायी आग, धू-धू कर जला ट्रकघटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम की सड़कआरा-बक्सर मुख्य पथ के शाहपुर पीएनबी के समीप हुआ हादसाआरा/बिहिया. आरा-बक्सर के मुख्य पथ पर शाहपुर पीएनबी बैंक के समीप गुरुवार की देर शाम […]
ट्रक व बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजी की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में लगायी आग, धू-धू कर जला ट्रकघटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम की सड़कआरा-बक्सर मुख्य पथ के शाहपुर पीएनबी के समीप हुआ हादसाआरा/बिहिया. आरा-बक्सर के मुख्य पथ पर शाहपुर पीएनबी बैंक के समीप गुरुवार की देर शाम ट्रक व बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जबकि चालक की जम कर पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के बीच से किसी तरह निकाला. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ तथा एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पांडेय अपनी 14 साल की भतीजी लता के साथ बाजार आ रहे थे. इसी दौरान आरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी. मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ सड़क को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सड़क जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










