10 लाख की रंगदारी में मुखिया पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

10 लाख की रंगदारी में मुखिया पुत्र गिरफ्तारमोबाइल फोन पर हार्डवेयर व्यवसायी से मांगी थी 10 लाख की रंगदारीफोटो नं0– 08 पुलिस गिरफ्त में आरोपित शेखपुरा. बरबीघा बाजार महुआतल मुहल्ले में संचालित गौतम हार्डवेयर के संचालक से दूरभाष पर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बरबीघा पुलिस ने कुटौत पंचायत के मुखिया पुत्र […]

विज्ञापन

10 लाख की रंगदारी में मुखिया पुत्र गिरफ्तारमोबाइल फोन पर हार्डवेयर व्यवसायी से मांगी थी 10 लाख की रंगदारीफोटो नं0– 08 पुलिस गिरफ्त में आरोपित शेखपुरा. बरबीघा बाजार महुआतल मुहल्ले में संचालित गौतम हार्डवेयर के संचालक से दूरभाष पर 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बरबीघा पुलिस ने कुटौत पंचायत के मुखिया पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पी राजेंद्र कुमार भील ने पांच थानों के थानाध्यक्षों की टीम गठित की थी. इस टीम ने धरसेनी गांव में ही छापेमारी कर मुखिया बेबी देवी के पुत्र अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया था. इस छापेमारी दल में बरबीघा थानाध्यक्ष नवीन कुमार मिशन ओपी प्रभारी संजीव कुमार, जयरामपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, केवटी ओ पी प्रभारी पवन कुमार झा भी मौजूद थे. बरबीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि हार्डवेयर व्यवसायी पर दुकान में ही गोलीबारी की घटना के पूर्व मुखिया पुत्र ने मोबाइल नं0– 8877159289 से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. पुलिस इस गिरफ्तारी के बाद गोलीबारी की घटना की भी जांच कर रही है. इस पूरे मामले में करीब 10 लोगों की संलिप्ता का मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन