धान खरीद घोटाले की सीबीआइ जांच हो : श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
धान खरीद घोटाले की सीबीआइ जांच हो : श्रीभगवान सिंह कुशवाहासंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के अभियान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा में पेश कैग के रिपोर्ट में बिहार के 40 हजार करोड़ की धान खरीदारी में सरकारी राशि का घोटाला सामने आया है. उन्होंने कहा कि […]
धान खरीद घोटाले की सीबीआइ जांच हो : श्रीभगवान सिंह कुशवाहासंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के अभियान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा में पेश कैग के रिपोर्ट में बिहार के 40 हजार करोड़ की धान खरीदारी में सरकारी राशि का घोटाला सामने आया है. उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने से हुई इस लूट की सीबीआइ जांच करायी जाये. कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2009-10 से 2013–14 के दौरान भारी अनियमितता सामने आयी है. धान की ढ़ुलाई ट्रक केे बदले मोटर साइकिल, ओटो व टैक्सी से की गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में पशुपालन घोटाले के बाद यह सबसे बड़ा घोटाला है. उन्होंने कहा कि एक ओर किसान मेहनत कर धान का उत्पादन करता है और दूसरी ओर राज्य सरकार व प्रशासनिक पदाधिकारी की मिली भगत से किसानों के मुनाफा की राशि घोटाले की भेंट चढ़ जाती है. राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से मांग किया है कि जब जमुई में भगवान महावीर की चोरी हुई मूर्ति के सरकार सीबीआई जांच करवा सकती है तो धान घोटाले की जांच सीबीआई से करायी जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










