सरकार अभी क्यों नहीं कर रही अवैध शराब बंदी : प्रेम कुमार
सरकार अभी क्यों नहीं कर रही अवैध शराब बंदी : प्रेम कुमारशराब बंदी की घोषणा का भाजपा स्वागत करती है, किंतु इसके जमीन पर उतरने की मंशा पर है संदेहसंवाददाता, पटना बिहार में अवैध शराब की बिक्री खुले आम हो रही है, चाहे वह देशी शराब हो या विदेशी. गैर लाइसेंसी शराब की बिक्री भी […]
सरकार अभी क्यों नहीं कर रही अवैध शराब बंदी : प्रेम कुमारशराब बंदी की घोषणा का भाजपा स्वागत करती है, किंतु इसके जमीन पर उतरने की मंशा पर है संदेहसंवाददाता, पटना बिहार में अवैध शराब की बिक्री खुले आम हो रही है, चाहे वह देशी शराब हो या विदेशी. गैर लाइसेंसी शराब की बिक्री भी जम कर हो रही है. सरकार की इच्छा शक्ति कमजोर होने के कारण राज्य में गुटखा की बिक्री पर रोक होने के बावजूद आज भी यह खुले आम बिक रहा है. विधान सभा में विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने गुरुवार को सरकार से पूछा है कि क्या इसी तरह से शराब बंदी का भी असर होगा ? उन्होंने कहा है कि भाजपा शराब बंदी की घोषणा का स्वागत करती है, किंतु इस घोषणा के बिहार में जमीन पर उतारने की मंशा पर हमे संदेह है. राज्य में शराब बंदी अलगे साल एक अप्रैल से लागू होगी, लेकिन समाज के लोगों को अभी से ही सरकार विश्वास दिलाने का काम करे. अप्रैल से शराबबंदी करने के पूर्व बिपार सरकार अवैध शराब की बिक्री पर तो पहले रोक लगाये. शराब माफियों , शराब के ठककेदारों, अवैध शराब बनाने वाले और असमाजिक तत्वों की मिली भगत से अवैध शराब की बिक्री हो रही है. शराब में उड़ीया खाद मिलाया जाता है, जिसके पीने से लिवर और किडनी खराब हो जाती है, जिससे गरीबों की मौतें हो रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










