मैरवा में मिठाई व्यवसायी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

मैरवा में मिठाई व्यवसायी की हत्यामैरवा निवासी सुरेंद्र की हत्या जमीन विवाद में, तो गोरेयाकोठी निवासी मनीषा की हत्या प्रेम प्रसंग में हुईदोनों मामलों में नामजद प्राथमिकी दर्जमैरवा/गोरेयाकोठी/सीवान- जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात दो लाेगों की हत्या की दी गयी. मैरवा थाने के बाजार निवासी और मिठाई व्यवसायी 50 वर्षीय […]

विज्ञापन

मैरवा में मिठाई व्यवसायी की हत्यामैरवा निवासी सुरेंद्र की हत्या जमीन विवाद में, तो गोरेयाकोठी निवासी मनीषा की हत्या प्रेम प्रसंग में हुईदोनों मामलों में नामजद प्राथमिकी दर्जमैरवा/गोरेयाकोठी/सीवान- जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात दो लाेगों की हत्या की दी गयी. मैरवा थाने के बाजार निवासी और मिठाई व्यवसायी 50 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद को अपराधियों ने देर रात दुकान में घुस कर गोली मार दी. उनका इलाज के क्रम में मौत हो गयी. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जाता है. मामले में मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बाजार निवासी रिंकू डेविड व टिंकू डेविड सहित छह लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. गोरेयाकोठी में प्रेम-प्रसंग में छात्री की हत्यादूसरी घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी गांव की है, जहां अपने घर में सो रही वर्ग 10वीं की छात्रा मनीषा कुमारी की गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित उदंत राय के बंगरा गांव निवासी रामाधार पंडित के पुत्र रवि कुमार ने प्रेम में असफल होने पर बुधवार की आधी रात चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मनीषा कुमारी की अप्रैल, 2016 में शादी होनी थी. मामले में मनीषा की मां सुशीला देवी ने रवि को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफतारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन