दुकान लूटने पहुंचे अपराधियों को पीट कर किया अधमरा
दुकान लूटने पहुंचे अपराधियों को पीट कर किया अधमरादुकानदार के शोर मचाने पर लुटेरों पर टूट पर बाजार में मौजूद लोग यूपी के मऊ जिले के रहनेवाले हैं दोनों अपराधी फोटो -15-लूट की घटना की खबर पर लोगों से पूछताछ करती पुलिससंवाददाता,भोरे अपराधियों ने गुरुवार को भोरे में एक ज्वेलरी दुकान को दिनदहाड़े लूटने का […]
दुकान लूटने पहुंचे अपराधियों को पीट कर किया अधमरादुकानदार के शोर मचाने पर लुटेरों पर टूट पर बाजार में मौजूद लोग यूपी के मऊ जिले के रहनेवाले हैं दोनों अपराधी फोटो -15-लूट की घटना की खबर पर लोगों से पूछताछ करती पुलिससंवाददाता,भोरे अपराधियों ने गुरुवार को भोरे में एक ज्वेलरी दुकान को दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया, जिन्हें लोगों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने अपराधियों को अपने कब्जे ले लिया. उनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. दोनों अपराधियों की पहचान यूपी के मऊ जिले के मुंशीपुरा निवासी जुमबाज अली के पुत्र मो अली और अहमद हुसैन के पुत्र अफसर हुसैन के रूप में की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि सीवान जिले के बसंतपुर निवासी मुन्ना सोनी ने हुस्सेपुर में अपनी ज्वेलरी दुकान बैठे थे, तभी कि तभी दोपहर लगभग 2:30 बजे बाइक से आये अपराधी उनकी दुकान में घुस गये. उन्होंने सोनी से पहले गिलास की मांग की. जैसे ही वे गिलास निकालने के लिए गये, अपराधी उनके काउंटर के अंदर प्रवेश करने लगे. अपराधियों की मंशा को भांप कर व्यवसायी ने शोर मचाया. बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ अपराधियों पर टूट पड़ी और अपराधियों को पीट कर अधमरा कर दिया. इसकी सूचना भोरे पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों को अपने कब्जे में लेकर भोरे रेफरल अस्पताल लायी. अपराधियों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










