पचास लाख के लक्ष्य से अधिक होगा राजद का सदस्य: तनवीर
पचास लाख के लक्ष्य से अधिक होगा राजद का सदस्य: तनवीरसंवाददाता, पटनाराजद के संगठनात्मक चुनाव के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने कहा है कि पार्टी के 50 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य से अधिक सदस्य होंगे. बड़ी संख्या में लाेग राजद के सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं. श्री हसन राजद प्रदेश […]
पचास लाख के लक्ष्य से अधिक होगा राजद का सदस्य: तनवीरसंवाददाता, पटनाराजद के संगठनात्मक चुनाव के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने कहा है कि पार्टी के 50 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य से अधिक सदस्य होंगे. बड़ी संख्या में लाेग राजद के सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं. श्री हसन राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. राज्यभर में एक ही दिन आयोजित सदस्यता अभियान की जिलों में हुई समीक्षा के बारे में उन्होंने कहा कि गुरुवार को राज्य के सभी 46 जिला व महानगर मुख्यालयों में इसकी समीक्षा की गयी. उन्होंने बताया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद राज्य में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसे पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक उत्साह के साथ काम कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग सदस्य बन रहे हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होने कहा कि विधानसभा के सत्र के कारण सदस्यता अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा है. सदन के सत्र संपन्न होने के साथ ही सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में शामिल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि जिलों में सदस्यता अभियान की निगरानी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है. पत्रकार सम्मेलन में राज्य के सहायक जिला निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, मदन शर्मा और कार्यालय सिचव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










