डिजिटल बोर्ड से पढ़ेंगे केवी के छात्र : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

डिजिटल बोर्ड से पढ़ेंगे केवी के छात्र : उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय में इंटरनेट और कंप्यूटर सेट बढ़ाने का आदेशछात्रों को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने की सहमतिउपायुक्त की टीम ने विद्यालय का किया निरीक्षणफोटो-28 – केंद्रीय विद्यालय में उपायुक्त का सम्मान करते प्राचार्य – ओल्डगोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को डिजिटल बोर्ड से […]

विज्ञापन

डिजिटल बोर्ड से पढ़ेंगे केवी के छात्र : उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय में इंटरनेट और कंप्यूटर सेट बढ़ाने का आदेशछात्रों को शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने की सहमतिउपायुक्त की टीम ने विद्यालय का किया निरीक्षणफोटो-28 – केंद्रीय विद्यालय में उपायुक्त का सम्मान करते प्राचार्य – ओल्डगोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को डिजिटल बोर्ड से पढ़ाने पर जोर देते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त एमएन मिश्रा ने विद्यालय में तत्काल प्रभाव से कंप्यूटर बढ़ाने का आदेश दिया है. मंगलवार को उपायुक्त की टीम गोपालगंज केंद्रीय विद्यालय पहुंच कर शैक्षणिक व्यवस्था और माहौल की समीक्षा की. इस दौरान प्राचार्य और शिक्षकों के साथ बैठक कर एक-एक बिंदु पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने शैक्षणिक व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए शिक्षकों को कई टिप्स भी दिये. इसी क्रम में उपायुक्त ने छात्रों से शैक्षणिक माहौल की जानकारी ली. इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ वीएस मिश्रा ने उपायुक्त एवं प्राचार्य बीडी सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उधर, नेशनल बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना स्थान बनानेवाले छात्र निशांत कुमार को उपायुक्त ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर वरीय शिक्षक सुधाकर मिश्रा, आरएस सिंह, धनंजय कुमार, शैलेश पांडेय, पुष्पा गुप्ता, मोहित भारद्वाज, रिमझित सिंह, सत्यवीर कौर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन