अंतरराज्यीय चोर गिरोह का गोपालगंज में भंडाफोड़, फर्जी कागजात बनाकर बेचता था वाहन, 2 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद बाइक और 2 आरोपी पुलिस के समक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच महम्मदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News : (मनीष राज) गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच महम्मदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस का दावा है कि गिरोह चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बाजार में बेचता था.

विज्ञापन

Gopalganj Crime News: गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में चोरी की कई बाइक छिपाकर रखी गई हैं. सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई.

भागने की कोशिश कर रहा आरोपी दबोचा गया

छापेमारी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. उसकी पहचान चंदेश्वर साह के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके ठिकाने से तीन चोरी की बाइक बरामद की गईं.

पूछताछ में खुला गिरोह का राज

चंदेश्वर साह से पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह के दूसरे सदस्य बुलेट उर्फ साहेब के बारे में जानकारी मिली. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

फर्जी कागजात बनाकर बेचते थे बाइक

जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात और स्मार्ट कार्ड तैयार करता था. इसके बाद वाहनों को असली बताकर कम कीमत पर बेच दिया जाता था. पुलिस के अनुसार गिरोह बिहार समेत कई राज्यों में सक्रिय था.

अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सीवान में निकला कैंडल मार्च, भाकपा-माले और आइसा ने उठाए सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन