गोपालगंज सदर अस्पताल से जून में ही दर्जनों मरीज हुए रेफर, दलालों के नेटवर्क पर उठे सवाल

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल से रेफर

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जून माह में इमरजेंसी वार्ड से दर्जनों मरीजों को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News : (मनीष राज) गोपालगंज जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र सदर अस्पताल की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जून माह में इमरजेंसी वार्ड से दर्जनों मरीजों को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. मरीजों के परिजन इलाज की बजाय तेजी से रेफर किए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं.

बेहतर इलाज की उम्मीद में आते हैं मरीज

जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडलीय अस्पतालों से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जाता है. लेकिन यहां पहुंचने के बाद कई मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर पटना, गोरखपुर, सिवान और अन्य शहरों के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है.

Gopalganj Sadar Hospital परिजनों ने उठाए सवाल

मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कई मामलों में पर्याप्त जांच और इलाज का प्रयास किए बिना ही मरीजों को रेफर कर दिया जाता है. इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और उन्हें दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है.

सदर अस्पताल से पत्र जारी

मरीज माफिया और दलालों की भूमिका पर चर्चा

लगातार बढ़ रहे रेफरल मामलों के बाद अस्पताल परिसर में सक्रिय मरीज माफिया, निजी अस्पतालों के एजेंट और दलालों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों के बीच चर्चा है कि कहीं मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने का कोई संगठित नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा.

Bihar Health System प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने निजी एंबुलेंस चालकों और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अस्पताल परिसर में दलालों और बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत मौजूदगी रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया है.

इमरजेंसी और ओपीडी में बढ़ाई गई निगरानी

सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गार्ड प्रभारी और सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मुख्य द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए. यदि कोई व्यक्ति मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाए.

आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन और नगर थाना को देने का भी निर्देश जारी किया गया है.

Patient Referral News क्या सुधरेगी व्यवस्था?

सवाल यह है कि प्रशासन की सख्ती के बाद क्या सदर अस्पताल से होने वाले रेफरल की बढ़ती संख्या पर अंकुश लग पाएगा. मरीजों और उनके परिजन अब स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज और संसाधनों की उपलब्धता की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Also Read : ‘विकाश दुबे’ जैसा कांड करने की धमकी देने वाला सर्वेश चौधरी घर छोड़ कर भागा, पीछे पड़ी है वैशाली पुलिस

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन