मीरगंज में चाचा-भतीजे पर हमला कर लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

मीरगंज में चाचा-भतीजे पर हमला कर लूटपाट बनारस से अस्थिकलश कर लौटने के दौरान घटना पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू संवाददाता, मीरगंज बनारस से अस्थिकलश प्रवाहित कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर मीरगंज में जानलेवा हमला किया गया. कार में सवार दो लोगों को घायल करने के बाद लूटपाट […]

विज्ञापन

मीरगंज में चाचा-भतीजे पर हमला कर लूटपाट बनारस से अस्थिकलश कर लौटने के दौरान घटना पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू संवाददाता, मीरगंज बनारस से अस्थिकलश प्रवाहित कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर मीरगंज में जानलेवा हमला किया गया. कार में सवार दो लोगों को घायल करने के बाद लूटपाट की गयी. गंभीर रूप से घायल- चाचा भतीजे को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर थाने के मिंज स्टेडियम रोड के निवासी अरविंद कुमार राय और उनके भतीजा रोहीताश कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अपने पिता स्व हरेकृष्ण राय के अस्थिकलश प्रवाहित कर लौट रहे थे, तभी मीरगंज में उनकी कार में बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी. इसका विरोध करने पर चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया. इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 15 हजार रुपये और मोबाइल के अलावा अन्य सामान लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के ग्रामीण ने भी इन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन