विजयीपुर में चिह्नित किये गये 40 संवेदनशील व 29 वलनरेबल बूथ

विजयीपुर. आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विजयीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है.
विजयीपुर. आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विजयीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है. क्षेत्र में 40 संवेदनशील और 29 वलनरेबल बूथ चिह्नित किये गये हैं. कुल 133 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए यूपी से सटे पांच चेकपोस्टों पर सघन वाहन जांच जारी है. बार्डर इलाकों में पर्याप्त संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जायेगी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की दो कंपनियां गांव-गांव में फ्लैग मार्च कर रही हैं ताकि मतदाताओं में सुरक्षा का संदेश जाये. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बूथ के आसपास देखा गया, तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




