मां के खौफ से डरे दूसरी कक्षा के छात्र ने स्कूल में खाया जहर

Updated at : 07 Sep 2018 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मां के खौफ से डरे दूसरी कक्षा के छात्र ने स्कूल में खाया जहर

गोपालगंज :बेटा मां के कलेजे का टुकड़ा होता है. बेटे के एक आह पर मां रो पड़ती है. लेकिन यहां, एक बेटे ने अपनी मां की पिटाई से खौफजदा हो कर स्कूल में जहर खा लिया. बच्चे के जहर खाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया […]

विज्ञापन

गोपालगंज :बेटा मां के कलेजे का टुकड़ा होता है. बेटे के एक आह पर मां रो पड़ती है. लेकिन यहां, एक बेटे ने अपनी मां की पिटाई से खौफजदा हो कर स्कूल में जहर खा लिया. बच्चे के जहर खाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि खामपार थाना क्षेत्र के लोहारी बारी गांव निवासी राजकुमार प्रसार का आठ वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार भाटपाररानी स्थित शिवम साइंस क्लासेज में दूसरी कक्षा का छात्र है. शुक्रवार को वो अपने स्कूल आया. जैसे ही लंच हुआ बच्चे ने टिफिन बॉक्स में छुपा कर रखे फ्यूराडॉन नामक जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसके साथ लंच कर रहे बच्चों ने स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही उसे एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे देवरिया के लिए रेफर कर दिया. वहीं बच्चे ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मेरे पापा विदेश में नौकरी करते हैं. दो छोटी बहन, मैं और मेरी मां घर पर रहते हैं. मेरी मां अक्सर मुझे बहुत मारती है, जिसके कारण मैने जहर खाया है. घटना की जानकारी मिलने पर मां रजनी देवी की हालत भी रो-रो कर खराब हो गयी है. फिलहाल बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन