गोपालगंज में भीषण गर्मी के चलते 27 जून तक छोटे बच्चों के स्कूल बंद, 11 बजे तक ही चलेंगी कक्षाएं
Gopalganj News: गोपालगंज में भीषण गर्मी के कारण डीएम ने 27 जून तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया. कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक चलेंगी.
Gopalganj News: (विकास दुबे) ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से विद्यालय खुलने की तैयारी के बीच गोपालगंज जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा कक्षा 1 से 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 जून 2026 तक रोक लगा दी है. वहीं कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई केवल सुबह 11 बजे तक ही संचालित होगी.
दोपहर की गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला
जिला प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है. दोपहर की तेज धूप और उमस छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
प्रशासन ने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई भले ही स्थगित रहेगी, लेकिन सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और कर्मी नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे. नामांकन, अभिलेख संधारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे.
जिला शिक्षा विभाग को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










