हाजीपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 दिनों में 2624 वाहनों की जांच, वसूला 42.88 लाख का जुर्माना

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर में परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 15 दिनों में 2,624 वाहनों की जांच की और 42.88 लाख रुपये का जुर्माना वसूला. डीएम ने यातायात नियमों के पालन की अपील की.

विज्ञापन

Hajipur News: (गोपाल कुमार राय) वैशाली जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान हाजीपुर, महुआ और महनार अनुमंडल सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान काटकर 42 लाख 88 हजार 840 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

हेलमेट, सीट बेल्ट और दस्तावेजों की हुई जांच

जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बाइक, कार, बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों की जांच की गई. सभी चालान एचएचडी मशीन के माध्यम से काटे गए.

सांकेतिक तस्वीर

एनएच और स्टेट हाईवे पर भी हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान एनएच-122बी, एनएच-22 और एसएच-49 पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े बड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई. परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

सांकेतिक तस्वीर

15 दिनों में 2,624 वाहनों की जांच

विभागीय अधिकारियों के अनुसार 6 जून से 20 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 2,624 वाहनों की जांच की गई. इस अवधि में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 42,88,840 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डीएम ने की नियमों के पालन की अपील

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन