हाजीपुर में आज NEET UG Re-Exam, 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 परीक्षा केंद्रों पर आज NEET UG Re-Exam 2026 आयोजित होगा. एयर फोर्स की निगरानी में प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंचाए गए हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam: (कैफ अहमद) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की NEET (UG) Re-Exam 2026 रविवार को हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. हालांकि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है ताकि पहचान सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, फ्रिस्किंग और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें.

सांकेतिक तस्वीर

हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा के दौरान सभी 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी तथा जैमर सहित अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जाएगा. सभी केंद्रों पर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हो सके.

जिला नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय

परीक्षा संचालन की लगातार निगरानी के लिए समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष पूरे समय सक्रिय रहेगा. यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षा से पहले कराया गया मॉक ड्रिल

शनिवार को सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) कराया गया. इसमें अभ्यर्थियों के प्रवेश, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, दस्तावेज जांच, सीटिंग प्लान तथा परीक्षा सामग्री के वितरण और संग्रहण सहित प्रत्येक प्रक्रिया का अभ्यास किया गया.

अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से एनटीए द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने, समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और प्रत्येक केंद्र पर अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन