वैशाली की रीचा कुमारी ने बढ़ाई जिले की शान, BPSC में 984वीं रैंक हासिल कर बनीं राजस्व अधिकारी
BPSC 70th Result 2026: वैशाली के पटेढ़ी बेलसर की रीचा कुमारी ने BPSC 70th Combined Competitive Exam 2026 में 984वीं रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी का पद प्राप्त किया. दूसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी से मिली सफलता.
BPSC 70th Result 2026: (विनय पटेल) वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत बेदौलिया गांव की होनहार छात्रा रीचा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में 984वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. इस सफलता के साथ उनका चयन राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के पद पर हुआ है. उनकी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
किसान परिवार की बेटी ने रचा सफलता का इतिहास
रीचा कुमारी किसान अजय कुमार सिंह एवं गृहिणी सुनंदा देवी की पुत्री हैं. साधारण किसान परिवार से आने वाली रीचा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है. उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से पूरी की. इसके बाद आरडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर से स्नातक तथा भौतिकी (फिजिक्स) विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की.
दूसरे प्रयास में मिली सफलता, सेल्फ स्टडी बनी सबसे बड़ी ताकत
रीचा ने बताया कि बीपीएससी की यह सफलता उन्हें दूसरे प्रयास में मिली है. उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि नियमित सेल्फ स्टडी, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास के दम पर परीक्षा में सफलता हासिल की.
उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, प्रोत्साहन और स्वयं की मेहनत को दिया.
गांव में खुशी का माहौल, लोगों ने दी बधाई
रीचा कुमारी की सफलता से पूरे बेदौलिया गांव में उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया. संजय सिंह, रितेश सिंह, मुकेश सिंह, केशव सिंह, विजय सिंह, धनंजय सिंह और रंजय सिंह सहित कई लोगों ने कहा कि रीचा की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.
लोगों ने उम्मीद जताई कि रीचा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राज्य की सेवा करेंगी.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










