गोपालगंज के मानस प्रभु बने ऑल इंडिया टॉपर, NIPER-JEE में हासिल किया पहला स्थान
NIPER JEE 2026 Result: गोपालगंज के फुलवरिया निवासी मानस प्रभु ने NIPER-JEE 2026 में ऑल इंडिया प्रथम स्थान हासिल किया. इससे पहले GPAT 2026 में भी उन्होंने ऑल इंडिया 8वीं रैंक प्राप्त की थी.
NIPER JEE 2026 Result: (राकेश कुमार) गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत माझा गोसाई पंचायत निवासी मानस प्रभु ने प्रतिष्ठित NIPER-JEE 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले सहित पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.
आपके शहर में
GPAT के बाद NIPER-JEE में भी देशभर में पहला स्थान
मानस प्रभु वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र हैं. इससे पहले उन्होंने GPAT 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की थी. अब NIPER-JEE 2026 में देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया है.

साधारण परिवार से निकलकर रचा नया इतिहास
मानस प्रभु फुलवरिया प्रखंड के पूर्व मुखिया स्वर्गीय मधुसूदन सिंह के भगिना तथा जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही के पुत्र हैं. उनकी माता रीमा प्रभु भी पुत्र की इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं.
परिजनों ने बताया कि मानस बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और हर शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं. उनकी यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है.

फार्माकोलॉजी में करना चाहते हैं उच्च शिक्षा
मानस प्रभु ने बताया कि उनका लक्ष्य फार्माकोलॉजी विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त कर शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना है. वे भविष्य में जनहित से जुड़े अनुसंधान कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं.
क्षेत्र में खुशी की लहर, मिल रही बधाइयां
मानस प्रभु की उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. उनकी सफलता को गोपालगंज और बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए