इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम घोषित, विराट-बुमराह की वापसी; जडेजा फिर बाहर
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि हर्षित राणा और अक्षर पटेल को भी टीम में जगह मिली है. रवींद्र जडेजा को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है.
India’s ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह फिटनेस पर निर्भर करेगी. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आराम के बाद टीम में लौट आए हैं.
विराट कोहली आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह हालिया वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि उनका चयन मैच फिटनेस पर निर्भर रहेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई को खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.
बुमराह की वापसी से मजबूत हुआ गेंदबाजी आक्रमण
जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था. अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी को बड़ी मजबूती मिलेगी. यह सीरीज भारत के 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है.
हर्षित राणा की वापसी
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी टीम में वापसी की है. राणा ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दाएं घुटने में लेटरल मेनिस्कस चोट के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. अब पूरी तरह फिट होने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है. वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज में खेलने वाले हर्ष दुबे की जगह ली है. अक्षर आखिरी बार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा थे.
जडेजा को फिर नहीं मिला मौका
रवींद्र जडेजा को एक बार फिर वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. चयनकर्ताओं ने वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा कायम रखा है, जो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










