Chris Gayle 47th Birthday: चिप्स बेचने वाली मां का बेटा कैसे बना क्रिकेट की दुनिया का 'यूनिवर्स बॉस'?

Updated:
विज्ञापन

क्रिस गेल (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्रिस गेल, जिन्हें 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से जाना जाता है, ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई. एक साधारण परिवार में पले-बढ़े गेल की प्रेरणादायक जीवन यात्रा को जानें, जहाँ उनकी माँ परिवार की मदद के लिए चिप्स बेचती थीं.

विज्ञापन

Chris Gayle Birthday: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक अलग पहचान बनाई. हालांकि, उनकी जिंदगी हमेशा इतनी आलीशान नहीं थी. बचपन में उनकी मां परिवार की मदद के लिए चिप्स बेचती थीं. वहीं, गेल की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही. क्रिकेट के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, पार्टी और जमैका स्थित आलीशान बंगले के कारण भी गेल सुर्खियों में रहे हैं.

विज्ञापन

साधारण परिवार से निकले 'यूनिवर्स बॉस'

क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को जमैका में हुआ था. आज वह करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता. गेल के पिता पुलिस में नौकरी करते थे, जबकि उनकी मां परिवार की आर्थिक मदद के लिए चिप्स बेचती थीं.

क्रिस गेल छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थे. परिवार बेहद गरीब नहीं था, लेकिन ज्यादा बच्चों की वजह से खर्च संभालना आसान नहीं था. बच्चों की जरूरतें पूरी करने और परिवार को बेहतर तरीके से चलाने के लिए उनकी मां ने चिप्स बनाने और बेचने का काम शुरू किया था.

क्रिकेट ने बदली गेल की जिंदगी

गेल के माता-पिता का क्रिकेट से कोई खास संबंध नहीं था. हालांकि, उनके दादा क्लब क्रिकेट खेलते थे. इसी वजह से गेल का क्रिकेट की ओर रुझान बढ़ा. पढ़ाई की बजाय उनका ज्यादा ध्यान क्रिकेट में रहने लगा.

जमैका के एक्सेलसियर हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद गेल लुकास क्रिकेट क्लब से जुड़े. घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और 1998 में उन्हें वेस्टइंडीज की यूथ टीम में जगह मिली. इसके एक साल बाद 1999 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

मैदान पर ऐसा चला बल्ला कि बन गए 'यूनिवर्स बॉस'

गेल ने अपने करियर में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा टेस्ट और करीब 300 वनडे खेले. उनकी पहचान खासतौर पर लंबे छक्के लगाने और तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर बनी.

टेस्ट क्रिकेट में गेल ने तीन दोहरे शतक लगाए. वनडे में भी उनके नाम दोहरा शतक दर्ज है. 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 147 गेंदों में 215 रन की तूफानी पारी खेली थी.

फॉर्मेटटेस्टवनडेटी20आईपीएल
मैच10330179142
पारी18229475141
रन72151048018994965
सर्वश्रेष्ठ स्कोर333215117175
स्ट्राइक रेट60.2887.20137.51148.97
छक्के98331124357
विकेट731672018

30 गेंदों में शतक, 175 रन की पारी आज भी याद

आईपीएल में भी गेल ने अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली.

2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इसी मुकाबले में उन्होंने 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 17 छक्के लगाए थे. उनकी यह पारी टी20 क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में शामिल रही.

आईपीएल में उन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनके नाम 14 हजार से ज्यादा रन और 22 शतक दर्ज हैं.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Amritsar Soormas: क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे नमन धीर, लेकिन कप्तानी में टीम को बनाया चैंपियन

शादी से पहले ही पिता बन गए थे गेल

View on Instagram

क्रिस गेल की निजी जिंदगी भी क्रिकेट की तरह चर्चा में रही है. वह शादी से पहले ही पिता बन गए थे. उनकी पार्टनर नताशा ने 2016 में बेटी को जन्म दिया था. गेल ने अपनी बेटी का नाम ब्लश रखा. बाद में गेल और नताशा ने शादी कर ली. गेल अपने परिवार के साथ-साथ अपनी बेफिक्र और मस्तमौला जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं.

जमैका के आलीशान बंगले में होती है पार्टी

क्रिकेट से दूर गेल को पार्टी और डांस का भी काफी शौक है. जमैका की पहाड़ियों में उनका आलीशान बंगला है, जहां पार्टी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. तीन मंजिला इस घर में स्विमिंग पूल के साथ डांस और पार्टी के लिए भी जगह बनाई गई है. गेल की पार्टियों और उनके मस्तमौला अंदाज की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं.

'गंगनम स्टाइल' डांस से भी मचाई थी धूम

गेल सिर्फ बल्ले से ही फैंस का मनोरंजन नहीं करते थे. उनका डांस भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है. 2012 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनका 'गंगनम स्टाइल' डांस काफी चर्चा में रहा था. वहीं उनकी बायोग्राफी 'सिक्स मशीन: I Don't Like Cricket... I Love It' में उनके क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र मिलता है.

ये भी पढ़ें: Naman Dhir: सिर्फ 3 रन से टूटने से बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बने नमन धीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola