Asian Games 2026 Day 2 Live: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में, शूटिंग में भारत की नजर गोल्ड पर
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम (एक्स)
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन का स्वागत है. भारत मेडल की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगा. 21 सितंबर को एशियन गेम्स में दूसरे दिन के खेलों से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को अपडेट करते रहिए.
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: शूटिंग में एक और मेडल हो सकता है पक्का
रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष ने 631.8 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु 630 अंक के साथ सातवें पायदान पर रहे. दोनों भारतीय निशानेबाज अब सुबह 9 बजे फाइनल में पदक के लिए निशाना साधेंगे.
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: भारत को मिला तीसरा मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में तीसरा सिल्वर मेडल जुड़ गया है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की भारतीय तिकड़ी ने 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता. चीन ने 1899 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: महिला टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में महिला टेबल टेनिस के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी. तीसरे मैच में श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फातिमा खान को सीधे गेम में 11-4, 11-4, 11-5 से मात दी. इससे पहले सुतीर्था मुखर्जी और सिंड्रेल दास ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को मजबूत बढ़त दिलाई थी.
Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन के खेल में आपका स्वागत है. 21 सिंतबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे. पहले दिन भारत ने दो मेडल अपने नाम किए. आज मेडल की संख्या बढाने पर नजरें होंगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए