Naman Dhir: सिर्फ 2 रन से टूटने से बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बने नमन धीर

Updated:
विज्ञापन

नमन धीर फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में नमन धीर ने 64 गेंदों पर नाबाद 173 रन ठोककर सनसनी मचा दी. उनकी इस विस्फोटक पारी ने क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को लगभग छू लिया. जानिए इस तूफानी बल्लेबाज की कहानी.

विज्ञापन

Naman Dhir 173 Runs: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज के कप्तान नमन धीर ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक को खतरे में डाल दिया. धीर ने महज 64 गेंदों में नाबाद 173 रन ठोक दिए. वह क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 रन दूर रह गए. इसी के साथ वे दूसरे खिलाड़ी बन गए. इस पारी की बदौलत सूरमाज ने मोहाली किंग्स को 280 रन का टारगेट दिया.

विज्ञापन

64 गेंदों में नाबाद 173 रन

मंगलवार को आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अमृतसर सूरमाज और मोहाली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में नमन धीर ने मोहाली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने अपनी 64 गेंदों की पारी में 16 चौके और 12 छक्के लगाए. धीर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत अमृतसर सूरमाज ने 20 ओवर में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. उनकी पारी में शुरुआत से ही आक्रामकता नजर आई और उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए.

37 गेंदों में जड़ा शतक

अमृतसर सूरमाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साहज धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल कुमार 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि, दूसरे छोर पर नमन धीर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. शतक के बाद भी उनके बल्ले की रफ्तार कम नहीं हुई और उन्होंने लगातार चौके-छक्के लगाते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. धीर आखिरकार 64 गेंदों में नाबाद 173 रन बनाकर लौटे. उनकी इस पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे.

रैंकखिलाड़ीस्कोरटीमविपक्षी टीमटूर्नामेंट / लीगवर्ष
1क्रिस गेल175*रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपुणे वॉरियर्स इंडियाइंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2013
2नमन धीर173अमृतसर सूरमाजमोहाली किंग्सशेर-ए-पंजाब टी20 कप2026
3आरोन फिंच172ऑस्ट्रेलियाजिम्बाब्वेटी20 इंटरनेशनल (T20I)2018
4हमजा खान164*रवांडाआइवरी कोस्टटी20 इंटरनेशनल (T20I)2026
5करणबीर सिंह164मलेशियाइंडोनेशियाटी20 इंटरनेशनल (T20I)2026

ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra Celebration: दलीप ट्रॉफी फाइनल में कुशाग्र का शतक, खास अंदाज में मनाया सेंचुरी का जश्न; VIDEO वायरल

क्रिस गेल के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 रन दूर

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे. उनकी उस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे. 13 साल बाद नमन धीर इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए. खास बात यह रही कि धीर ने गेल से दो गेंद कम खेलकर 173 रन बनाए. वह गेल के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 रन पीछे रह गए.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं नमन धीर

नमन धीर भारतीय घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद 2025 और 2026 के सीजन में भी वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहे. अब तक वह 37 आईपीएल मैचों में 710 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम तीन अर्धशतक हैं.

ये भी पढ़ें: BBL में बड़ा बदलाव, Melbourne Renegades की 100% हिस्सेदारी बिकेगी; 2027 से होगा नया मालिक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola