BCCI ने रोहित पर लगाया दो साल का बैन, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से हुए बाहर; इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री
बीसीसीआई (एक्स)
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है. बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को उम्र संबंधी धोखाधड़ी के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है. BCCI ने इस पर दो साल का बैन भी लगाया है.
India U19 vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले भारतीय अंडर-19 टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को उम्र संबंधी फ्रॉड के चलते भारत की U19 टीम से हटा दिया गया है. BCCI ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया.
BCCI ने जारी किया अपडेट
BCCI के मुताबिक, जूनियर क्रिकेट कमेटी ने रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र के आर्यन सावसानी को शामिल किया है. वहीं, मल्टी-डे टीम में हरियाणा के तनय बलोदा को मौका दिया गया है.
BCCI ने अपने बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ राजकोट और अहमदाबाद में होने वाले मुकाबलों के लिए चुने गए रोहित यादव को उम्र संबंधी फ्रॉड के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही रोहित पर दो साल का बैन भी लगाया गया है.
श्रीलंका के खिलाफ भी खेल चुके हैं रोहित
रोहित यादव हाल ही में भारत की U19 टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने जुलाई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और दो यूथ वनडे मुकाबले खेले थे. यूथ टेस्ट में रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे. इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो यूथ वनडे मैचों में उन्हें एक विकेट मिला था.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: तिलक वर्मा बोले- करुण नायर बदकिस्मत हैं, बल्लेबाज ने एक लाइन में दिया करारा जवाब
द्रविड़ और सहवाग के बेटे भी टीम में
भारत की U19 टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे और मल्टी-डे मुकाबले खेलने हैं. इसी सीरीज के लिए BCCI ने अब अपडेटेड स्क्वॉड जारी किया है. भारत की U19 टीम में इस बार पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे अन्वय द्रविड़ और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी शामिल हैं.
अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि आर्यवीर सहवाग टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे.
India U19 की अपडेटेड वनडे टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सावसानी.
India U19 की अपडेटेड मल्टी-डे टीम
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तनय बलोदा.
ये भी पढ़ें: BCCI Ban: रोहित ने उम्र कम दिखाने के लिए बनवा रखे थे 3-3 बर्थ सर्टिफिकेट, BCCI ने लगाया 2 साल का बैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए