Duleep Trophy: तिलक वर्मा बोले- करुण नायर बदकिस्मत हैं, बल्लेबाज ने एक लाइन में दिया करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन

करुण नायर और तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलीप ट्रॉफी 2026 में साउथ जोन के टीम चयन पर सवाल खड़े हो गए हैं. करुण नायर को सेमीफाइनल और फाइनल में जगह न मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट पर कटाक्ष किया है. नायर ने 'समझ से परे' बताया टीम का फैसला.

विज्ञापन

Karun Nair Trolls Tilak Varma: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के टीम चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज करुण नायर को साउथ जोन की टीम में जगह मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों की प्लेइंग से उन्हें बाहर रखा गया. अब नायर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टीम मैनेजमेंट पर तंज कसा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कसा तंज

करुण नायर ने X पर एक पोस्ट को रिपोस्ट किया, जिसमें उन्हें प्लेइंग XI से बाहर रखने के फैसले को 'समझ से परे' बताया गया था. इस पर नायर ने लिखा, 'समझ से परे' कहना भी कम होगा. उन्होंने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी लगाई.

तिलक वर्मा ने बताया था 'अनलकी'

इससे पहले नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने करुण नायर को लेकर सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि नायर सिर्फ बदकिस्मत हैं. तिलक ने बताया था कि नॉर्थ जोन के पास अच्छे बाएं हाथ के स्पिनर थे. इसलिए टीम ने मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज कोडिमेला हिमतेजा को मौका दिया था. तिलक ने कहा था कि करुण ने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं और उनका बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास, पुजारा-वाडेकर के क्लब में हुए शामिल

हिमतेजा हुए फेल

दिलचस्प बात यह है कि जिस हिमतेजा को करुण नायर की जगह टीम में चुना गया था, वह नॉर्थ जोन के खिलाफ सिर्फ 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए. जिसके बाद उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया.

साउथ जोन ने दो दिन में लुटाए 708 रन

करुण नायर की नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब फाइनल में साउथ जोन की गेंदबाजी बुरी तरह पस्त नजर आई. ईस्ट जोन ने शुरुआती दो दिनों में ही 708 रन बना डाले. ईशान किशन ने रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक जड़कर ईस्ट जोन को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

फाइनल से पहले टीम छोड़कर घर लौटे करुण नायर

इस बीच करुण नायर फाइनल से पहले ही घर लौट गए थे और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्री-सीजन रेड-बॉल कैंप में हिस्सा लिया. उन्होंने वहां KSCA सेक्रेटरी XI की ओर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक भी जड़ा.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, अब बल्ले से जवाब देने की बारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola