Women's Asia Cup: 7 रन देकर 6 विकेट... नशरा संधू के तूफान में उड़ा हांगकांग, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री

Updated:
विज्ञापन

नशरा संधू और फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रन से हराकर शानदार वापसी की है. नशरा संधू ने 6 विकेट लेकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. जानें मैच का पूरा हाल.

विज्ञापन

Women's Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 में भारत से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की है. पाकिस्तान ने हांगकांग, चीन को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत की सबसे बड़ी स्टार नशरा संधू रहीं. उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए और हांगकांग की पूरी टीम को 71 रन पर समेट दिया.

विज्ञापन

28 रन पर गिर चुके थे 2 विकेट

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर 28 रन पर 2 विकेट था. मारिको हिल लगातार तीसरी बार खाता खोले बिना आउट हुईं, जबकि नताशा माइल्स को सादिया इकबाल ने अपनी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद नशरा संधू गेंदबाजी करने आईं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया.

चार गेंदों में दो विकेट लेकर तोड़ी कमर

यास्मिन दसवानी और कैरी चान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नशरा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने सिर्फ चार गेंदों के अंदर मरिना लैम्पलॉ और मरियम बीबी को आउट कर हांगकांग को 40 रन पर 5 विकेट के संकट में डाल दिया.

इसके बाद हांगकांग की पारी संभल नहीं सकी. नशरा ने शांजीन शहजाद और एलिसन सुई को भी पवेलियन भेज दिया. एक समय वह हैट्रिक के करीब भी पहुंच गई थीं. हालांकि हैट्रिक पूरी नहीं हो सकी, लेकिन अपनी गेंदबाजी की आखिरी गेंद पर छठा विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में पुरुष टीम के बाद अब महिलाओं की बारी, भारत जीता तो क्या नकवी के हाथों ट्रॉफी लेंगी हरमनप्रीत?

पाकिस्तान की पहली महिला गेंदबाज बनीं

नशरा संधू महिला टी20 इंटरनेशनल में एक पारी में 6 विकेट लेने वाली पाकिस्तान की पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला पांच विकेट का प्रदर्शन भी है. इससे पहले निदा डार और ओमैमा सोहैल पाकिस्तान के लिए पांच-पांच विकेट ले चुकी थीं.

हांगकांग की ओर से कैरी चान ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. हालांकि 16वें ओवर में आयशा जफर ने उनकी पारी खत्म कर दी. इसके बाद हांगकांग की पूरी टीम 71 रन पर ऑलआउट हो गई.

144 रन तक पहुंचा था पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे. शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली. हांगकांग की जॉयलीन कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन टीम 144 रन तक पहुंचने में सफल रही.

11 को सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

अब पाकिस्तान का सामना 11 सितंबर को एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा. नशरा संधू की इस शानदार गेंदबाजी के बाद पाकिस्तान की नजरें अब फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

ये भी पढ़ें: Fatima Sana fined 10 percent match fee: Fatima Sana पर ICC की बड़ी कार्रवाई, भारत के खिलाफ मैच में इशारा करना पड़ा भारी; लगा 10% जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola