'ट्रॉफी नहीं चाहिए, बस भारत को हराओ', पाकिस्तानी फैन की वहाब रियाज से खास अपील; VIDEO वायरल
पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज (फोटो- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है. फैन ने कोच वहाब रियाज से खास अपील करते हुए कहा कि टीम को ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारत को हराना है.
Pakistan Fan's Request To Wahab Riaz: महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टक्कर भले ही ग्रुप स्टेज में हो चुकी है, लेकिन दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबले की उम्मीद अभी बाकी है. पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैन ने पाकिस्तान महिला टीम के हेड कोच वहाब रियाज से बातचीत करते हुए एक खास अपील की है.
'ट्रॉफी नहीं चाहिए, भारत को हराना है'
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग, चीन के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद वहाब रियाज फैंस से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे भारत को हराने की अपील की. फैन ने कहा, "हमें एशिया कप ट्रॉफी नहीं चाहिए, इंडिया को हमें हराना है." इसके बाद उसने भारत को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की. फैन की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
ये भी पढ़ें: VIDEO: शेफाली को आउट करते ही पाकिस्तानी कप्तान की ओछी हरकत, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला
ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को धोया
भारत और पाकिस्तान की इस एशिया कप में पहले ही भिड़ंत हो चुकी है. 5 सितंबर को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन बनाए. भारत ने 56 रन का लक्ष्य 9 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ एक और मुकाबले का रास्ता तभी खुलेगा, जब दोनों टीमें फाइनल में पहुंचें.
फाइनल में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
महिला एशिया कप के नॉकआउट चरण के तहत पाकिस्तान की टीम 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी. वहीं भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी.
यदि पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराने में सफल रहती है और भारतीय टीम भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है, तो 13 सितंबर को दुबई में होने वाले खिताबी मुकाबले (फाइनल) में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए