महिला एशिया कप के सेमीफाइनल के लिए 3 टीमें फाइनल, जानें किसकी होगी भारतीय टीम से भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला एशिया कप 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर है. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जानिए आज के मुकाबले के बाद कौन सी टीम भारत से भिड़ेगी.

विज्ञापन

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों की तस्वीर साफ हो गई है. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब सिर्फ एक स्थान बाकी है और इसके लिए आज 8 सितंबर को बांग्लादेश और यूएई की टीम आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

इस मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बांग्लादेश और यूएई के लिए यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है. हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम को अगले दौर में भारत जैसी मजबूत टीम की चुनौती मिलेगी.

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत ने ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मुकाबले जीते और 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. पाकिस्तान ने तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और ग्रुप ए से दूसरी टीम के तौर पर टॉप-4 में पहुंची. ग्रुप बी से श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया. उसने अपने तीनों लीग मैच जीते और 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब चौथी टीम का फैसला बांग्लादेश और यूएई के बीच होने वाले मुकाबले से होगा.

बांग्लादेश या यूएई, किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

ग्रुप बी में बांग्लादेश और यूएई दोनों के पास 2-2 अंक हैं. दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीता है और एक में हार मिली है. ऐसे में आज का मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है. बांग्लादेश और यूएई की टीमों को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली है, जबकि दोनों ने इंडोनेशिया को हराया है. अब दोनों के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा. जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी और उसका सामना भारत से होगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: शेफाली को आउट करते ही पाकिस्तानी कप्तान की ओछी हरकत, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला

भारत से भिड़ेगी बांग्लादेश या यूएई

आज के मुकाबले का नतीजा सेमीफाइनल का पूरा समीकरण भी साफ कर देगा. बांग्लादेश और यूएई में से जो टीम जीतेगी, उसका सामना पहले सेमीफाइनल में भारत से होगा. भारत और चौथी क्वालीफाई करने वाली टीम के बीच पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. यह मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा.

महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल का समीकरण

टीममैचजीतहारअंकस्थिति
भारत3306क्वालीफाई
पाकिस्तान3214क्वालीफाई
श्रीलंका3306क्वालीफाई
बांग्लादेश2112जीत पर क्वालीफाई
यूएई2112जीत पर क्वालीफाई
थाईलैंड3122बाहर
हांगकांग3030बाहर
इंडोनेशिया3030बाहर

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup: 7 रन देकर 6 विकेट... नशरा संधू के तूफान में उड़ा हांगकांग, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola