Amritsar Soormas: क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए थे नमन धीर, लेकिन कप्तानी में टीम को बनाया चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

अमृतसर सूरमास (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब अमृतसर सूरमास ने जीता है. कप्तान नमन धीर के शानदार प्रदर्शन ने टीम को चैंपियन बनाया. उन्होंने बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में अपनी छाप छोड़ी.

विज्ञापन

Amritsar Soormas Champion of Sher-e- Punjab League: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब अमृतसर सूरमास ने अपने नाम कर लिया है. रविवार रात मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अमृतसर ने लुधियाना लायंस को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. हालांकि, अमृतसर की इस खिताबी जीत में सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान नमन धीर की हो रही है, जिन्होंने अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी पूरे टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ा.

विज्ञापन

173 रन की पारी ने मचा दी थी सनसनी

नमन धीर के इस सीजन की सबसे यादगार पारी मोहाली किंग्स के खिलाफ आई. उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 173 रन ठोक दिए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 270 का रहा. यह पारी इतनी खास थी कि नमन धीर के पास क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका था. अगर वह तीन रन और बना लेते तो लीग में गेल की 175 रन की तूफानी पारी का रिकॉर्ड टूट जाता. इस सूची में प्रबसिमरन सिंह दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने एक मुकाबले में 133 रन की पारी खेली, जबकि अमृतसर सूरमास के खिलाफ ही उन्होंने 47 गेंदों पर 125 रन भी बनाए थे.

नमन धीर की कप्तानी में अमृतसर सूरमास बना चैंपियन

फाइनल में अमृतसर सूरमास के सामने 143 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम ने इसे सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. साहज धवन 63 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान नमन धीर ने शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरते हुए 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली. उनकी पारी में चार छक्के शामिल रहे. राहुल कुमार ने 30 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. इससे पहले अमृतसर के गेंदबाजों ने लुधियाना लायंस को 142 रन पर रोक दिया. मयंक मार्कंडे ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. साथ ही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया.

नमन धीर रहें सीजन के टॉप स्कोरर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
नमन धीर101065572.78217.614949
प्रभसिमरन सिंह9957582.14201.055734
अनमोलप्रीत सिंह9949762.12195.674928
रमनदीप सिंह9947494.80201.704527
सनवीर सिंह8837775.40183.903321

पूरे सीजन में नमन धीर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 10 मैचों में 217 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 655 रन बनाए. उनके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका. प्रबसिमरन सिंह 9 मैचों में 575 रन के साथ दूसरे और अनमोलप्रीत सिंह 497 रन के साथ तीसरे नंबर पर रहे. यानी रन बनाने की रेस में नमन धीर ने बाकी बल्लेबाजों से साफ अंतर बना लिया.

ये भी पढ़ें: BBL 2026-27: फिन एलन से बेन स्टोक्स तक, कौन किस टीम का होगा हिस्सा; देखें स्टार प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के

नमन धीर ने सिर्फ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन ही नहीं बनाए, बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे. 10 मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 49 छक्के निकले. इस सूची में प्रबसिमरन सिंह 34 छक्कों के साथ दूसरे और अनमोलप्रीत सिंह 28 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. नमन की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूरे सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने के साथ करीब 217 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

ये भी पढ़ें: Naman Dhir: सिर्फ 3 रन से टूटने से बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, टी20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बने नमन धीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola