गोपालगंज में आम तोड़ने को लेकर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और टांगी से हुए हमले में तीन जख्मी
आम तोड़ने को लेकर चले लाठी-डंडे। फोटो- AI Generated
Gopalganj Mango Dispute: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी-डंडे और टांगी से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Gopalganj Mango Dispute (मनीष राज की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहखरा गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. घटना रविवार की सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जब बगीचे में खरीदे गए आम के पेड़ों से फल तोड़े जा रहे थे.
बताया जाता है कि गांव के ही रहने वाली 50 वर्षीय शिला देवी, जो स्वर्गीय बिगु साह की पत्नी हैं, ने अपने परिवार के साथ बगीचे में करीब एक लाख रुपये में 80 आम के पेड़ खरीदे थे. सुबह के समय जब वे बगीचे में पहुंचीं तो देखा कि उसी बगीचे में पेड़ खरीदने वाले कुछ अन्य लोग उनके हिस्से के पेड़ों से आम तोड़ रहे हैं.

हथियारों से हुआ हमला
इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया. इस हमले में शिला देवी के बेटे दीपक साह (30), मुकेश साह (28) समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए.
सदर अस्पताल किया रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
Also Read: गोपालगंज के मानस प्रभु बने ऑल इंडिया टॉपर, NIPER-JEE में हासिल किया पहला स्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










