पिता खेतों में करते हैं काम, मां आंगनबाड़ी में सेविका, SDM बनी गया जी की बेटी की कहानी पढ़िए
प्रीति कुमारी की फाइल फोटो
BPSC Success Story: गया जी जिले के बैठकपुर गांव की प्रीति कुमारी का चयन SDM पद पर हुआ है. किसान पिता और आंगनबाड़ी सेविका मां की बेटी ने कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
गया जी से श्रीनिवास की रिपोर्ट
BPSC Success Story: गया जी जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैठकपुर गांव की बेटी प्रीति कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है. बीपीएससी में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से पूरे गांव, पंचायत और जिले में खुशी का माहौल है.
साधारण परिवार से निकलकर कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक?
प्रीति कुमारी ग्राम बैठकपुर पंचायत एवं पोस्ट अदई, थाना कोच की निवासी हैं. उनके पिता रजनीश रंजन दांगी पेशे से किसान हैं, जबकि माता रानी कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं. सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद प्रीति ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.
बेटी ने कायम की नई मिसाल
प्रीति की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया. परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के लिए नई मिसाल कायम की है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रीति की उपलब्धि से गांव के युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
प्रीति कुमारी की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां और सीमित संसाधन भी प्रतिभा और मेहनत के आगे बाधा नहीं बन सकते. उनकी उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं.
पूरे क्षेत्र में क्यों मनाया जा रहा जश्न
एसडीएम पद पर चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का दौर शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया. लोगों का कहना है कि किसान परिवार की बेटी की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगी.
Also Read: गया जी में करंट लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










