गया जंक्शन पर मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव, प्लेटफार्म पर काफी देर से पड़ा था, नहीं हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर वन-सी पर शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी को यात्रियों की सूचना पर यह शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

संवाददाता, गया जी. गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर वन-सी पर शनिवार की शाम गश्ती के दौरान जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. शव प्लेटफार्म पर पड़ा था. आसपास मौजूद यात्रियों ने जीआरपी के जवानों को बताया कि उक्त व्यक्ति काफी देर से वहां पड़ा हुआ था और कोई हरकत नहीं कर रहा था.

विज्ञापन

जांच के बाद मृत पाया गया व्यक्ति

यात्रियों की सूचना पर जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान व्यक्ति को मृत पाया गया. इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

करीब 60 वर्ष बतायी जा रही उम्र

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. जीआरपी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है. उसकी वेशभूषा के आधार पर वह भिखारी प्रतीत हो रहा था. हालांकि, उसकी पहचान और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पहचान कराने में जुटी जीआरपी

जीआरपी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. इसके लिए आसपास मौजूद यात्रियों से भी उसके बारे में जानकारी जुटायी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मगध के पांच जिलों में सेल्स टैक्स विभाग की कार्रवाई, 16 गाड़ियां पकड़ीं; 13 से 2.45 लाख जुर्माना वसूला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन