गया जी में करंट लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
Gaya ji Electric Shock Death: गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय रजनीश मांझी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
गया जी से श्रीनिवास की रिपोर्ट
Gaya ji Electric Shock Death: गया जी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 44 वर्षीय रजनीश मांझी के रूप में हुई है. वह चंद्रदेव मांझी के पुत्र थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोंच थाना की पुलिस एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि करंट लगने से मौत के मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. रजनीश मांझी की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए