गया जी : गुरुआ में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, अकौथरा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन

बरामद ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुआ थाना पुलिस ने अकौथरा घाट से अवैध बालू खनन के मामले में दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है. इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को सीमारू गांव के समीप से पकड़ा. इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

अकौथरा घाट से अवैध बालू उठाव की मिली सूचना

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अकौथरा घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और सीमारू गांव के समीप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

बरामद ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network
बरामद ट्रैक्टर | Prabhat Khabar Network

पुलिस की भनक लगते ही फरार हुए चालक

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गये. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में लाकर रखा है. मामले की जांच के साथ ही फरार चालकों की जानकारी जुटायी जा रही है.

विभागीय जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि जब्त किये गये ट्रैक्टरों के संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. विभागीय स्तर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

20 दिनों में पांच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 20 दिनों के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

ALSO READ : गया जंक्शन पर मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव, प्लेटफार्म पर काफी देर से पड़ा था, नहीं हो सकी पहचान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन