गंगा नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत, पटना में नहाने के दौरान हुआ हादसा
पीयूष, प्रिंस और राजकुमार की तस्वीर
Patna News: राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हेतनपुर गंगा घाट पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई. गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Patna News: जानकारी के अनुसार, हेतनपुर गांव के पांच दोस्त रविवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर पहुंचे थे. स्नान के दौरान अचानक तीन बच्चों का पैर गहरे पानी में चला गया और वे डूबने लगे. साथ मौजूद दो बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी की तेज धारा में समा गए.
दोस्तों ने परिजनों दी सूचना
घटना के बाद दोनों बच्चे घबराए हुए गांव पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन गंगा घाट की ओर दौड़े. काफी खोजबीन और प्रयास के बाद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.
मृतकों की हुई पहचान
अस्पताल में चिकित्सकों ने ईसीजी जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान हेतनपुर निवासी धर्मवीर राय के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार, सत्येंद्र राय के 11 वर्षीय पुत्र तेज कुमार और अमिताभ बच्चन के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

पूरे गांव में दौड़ी शोक की लहर
हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. तीन-तीन घरों के चिराग बुझ जाने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के विलाप से माहौल भावुक हो उठा.
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए. मृतक परिवारों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर सांत्वना दी.
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिलेगी सहायता राशि
सीओ चंदन कुमार ने बताया कि गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है. तत्काल राहत के रूप में मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं. वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.
शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










