Re-NEET 2026: पटना के 95 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम
अभ्यर्थी
Re-NEET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा में पटना जिले के 95 परीक्षा केंद्रों पर 46,029 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सुरक्षा, यातायात और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 7500 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.
Re-NEET 2026: पुनर्परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. बिहार से सबसे अधिक 1.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
पटना के 95 केंद्रों पर होगी परीक्षा
पटना जिले में कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 46,029 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र जिले का सबसे बड़ा सेंटर है, जहां 7500 से अधिक परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है.
दोपहर 2 बजे से शुरू होगी परीक्षा
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय दिया गया है. इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.
अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था
पुनर्परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. राज्य में छह स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, मेडिकल सुविधा, वेटिंग एरिया और छायादार स्थल की व्यवस्था की गई है.
ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कई रूटों पर बदलाव किया गया है. कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र की ओर इ-रिक्शा, टेंपो और बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी. मोइनुल हक स्टेडियम की ओर से आने वाले बस और मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर आरओबी की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा जीपीओ से चिरैयाटांड पुल और धनुकी मोड़ से ओल्ड बाइपास की ओर भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा.
मेडिकल कॉलेज के छात्रों को नहीं मिलेगी छुट्टी
NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के अनुसार 21 जून को मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को अवकाश नहीं दिया जाएगा. राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष नजर
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक विभाग पूरी तरह अलर्ट है. परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है.
ALSO READ: नीट परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस का सख्त पहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










