मर्डर खुलासा करने में पुलिस को छूट रहे पसीने

Published at :07 Jun 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मर्डर खुलासा करने में पुलिस को छूट रहे पसीने

उचकागांव : चर्चित बलेसरा पंचायत के मुखिया महातम चौधरी व उनके पुत्र सत्येंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस ठोस सुराग नहीं मिला है. इसके चलते इस दोहरे हत्याकांड के खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद हथुआ एसडीपीओ इम्तियाज अहमद के […]

विज्ञापन

उचकागांव : चर्चित बलेसरा पंचायत के मुखिया महातम चौधरी व उनके पुत्र सत्येंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस ठोस सुराग नहीं मिला है. इसके चलते इस दोहरे हत्याकांड के खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं. हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद हथुआ एसडीपीओ इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में बनायी गयी टीम लगातार छापेमारी कर रही है. जिले के आसपास के इलाकों के साथ साथ यूपी में भी एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गयी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है. घटना के एक सप्ताह बाद भी पूरे मामले का खुलासा नहीं होने पर लोगों में भी खौफ बना हुआ है.

घटना के बाद अब तक पीड़रा गांव के साथ-साथ आसपास के लोग भी दहशत में जी रहे हैं. गांव से लेकर बालाहाता बाजार तक जगह-जगह पुलिस कैंप कर रही है साथ ही गांव में आने-जाने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है . घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ के अलावा मीरगंज इंस्पेक्टर उमेश सिंह बराबर गांव में गश्त कर रहे हैं. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गांव में तैनात पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है पर सब कुछ के बावजूद आज तक घटना में मुख्य रूप से शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इससे लोगों में भय एवं खौफ का माहौल बना हुआ है.

मां-बेटे का लखनऊ में चल रहा इलाज : पिता-पुत्र की हत्या के बाद मां-बेटे का लखनऊ में इलाज चल रहा है. मुखिया की पत्नी की सेहत में सुधार हो रहा है. वहीं बेटे नागेंद्र यादव की सेहत बिगड़ने की बात सामने आ रही है. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी भी घायलों के बेहतर इलाज के लिए लगे हुए हैं.
अज्ञात अपराधियों का नहीं मिला सुराग : मुखिया समेत दो लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस को अज्ञात अपराधियों का अबतक सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने हत्या करने के मामले में दो नामजद सहित छह अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. हत्या में प्रयोग किये गये हथियार भी बरामद नहीं हो सका है.
परिजनों से मिले सांसद जनक राम : मुखिया महातम चौधरी व पुत्र सत्येंद्र यादव की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने सांसद जनक राम बलेसरा पंचायत के पिड़रा गांव में पहुंचे. सांसद ने पीड़ित परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि की हत्या निंदनीय है.
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. सांसद के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन