मां की डांट से आहत 16 साल की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने बताया- घंटों सोशल मीडिया पर रहती थी ऑनलाइन

Updated:
विज्ञापन
gopalganj suicide news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: गोपालगंज के बरौली में मोबाइल को लेकर मां की डांट से आहत 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र स्थित कहला अहिरटोली गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोबाइल फोन को लेकर मां की डांट से नाराज होकर छात्रा ने यह कदम उठाया.

कमरे में खुद को किया बंद, तोड़ना पड़ा दरवाजा

मृतका की पहचान सुनील यादव की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सुबह मां द्वारा डांटने के बाद ज्योति गुस्से में अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. ज्योति अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई.

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर घर में होती थी नाराजगी

परिवार वालों का कहना है कि ज्योति पिछले कुछ समय से मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल कर रही थी. वह घंटों गेम खेलने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. इसी बात को लेकर घर के लोग उसे लगातार समझाते रहते थे. घटना वाले दिन भी मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल कम चलाने की सलाह दी थी, जिससे वह नाराज हो गई.

चाचा बोले- कई बार दी गई थी समझाइश

मृतका के चाचा राम बढ़ई चौधरी ने बताया कि ज्योति अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहती थी. परिवार के लोग इस आदत को लेकर चिंतित थे और कई बार उसे फटकार भी लगाई गई थी. उनके मुताबिक, शनिवार को भी इसी बात को लेकर मां ने डांटा, जिसके बाद ज्योति ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं.

थानाध्यक्ष बोलीं- जांच के बाद ही होगा खुलासा

बरौली थानाध्यक्ष कुमारी अलका ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं मिला है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

गांव में मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक छोटी सी बात पर इतनी बड़ी त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

Also Read: मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, उधना-हसनपुर रोड के बीच दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन