रांची की गर्मी में मिलेगी ‘ठंडक’: नगर निगम शहर के 15 जगहों पर बनाएगा सराय, मिलेगा फ्री मिनरल वाटर
रांची नगर निगम द्वारा बनाए गए सराय
Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम ने शानदार पहल की है. गर्मी के कहर से बचाने के लिए शहर के 15 प्रमुख स्थलों पर ‘सराय’ बनाए जा रहे हैं. बांस, मिट्टी और पुआल से बने इन सरायों में राहगीरों को घड़े का शीतल जल और बैठने की सुविधा मिलेगी. अगले एक सप्ताह में यह जनता के लिए खोल दिए जाएंगे. पढ़ें, आपके इलाके में कहां बन रहा है यह सराय
Ranchi Municipal Corporation, रांची, (उत्तम कुमार महतो की रिपोर्ट): गर्मी के मौसम में सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों, रिक्शा और ठेला चालकों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने एक सराहनीय कदम उठाया है. शहर के 15 महत्वपूर्ण स्थलों पर ‘सराय’ का निर्माण किया जाएगा, जहां आम लोगों को निशुल्क ठंडा मिनरल वाटर और आराम करने के लिए बैठने की सुविधा मिलेगी. इन सरायों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर इन्हें जनता को सौंप दिया जाएगा.
मिट्टी और बांस से मिलेगी प्राकृतिक ठंडक
नगर निगम इन सरायों के निर्माण में पूरी तरह से इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग कर रहा है. एक सराय के निर्माण पर करीब 45 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है. इनकी छत और दीवारें बांस की होंगी, जबकि फर्श मिट्टी का होगा. धूप से बचाव और ठंडक बनाए रखने के लिए छत पर पुआल की मोटी परत चढ़ाई जाएगी. यहां बैठने के लिए बेंच भी बांस के ही बनाए जा रहे हैं.
Also Read: पतरातू के डाडीडीह तालाब में घाट होगा निर्माण, किया गया शिलान्यास
हेल्पलाइन नंबर से होगी निगरानी
प्रत्येक सराय में दिन में तीन बार घड़ों में ताजा पानी भरा जाएगा. निगम ने पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यहां एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने का फैसला किया है. यदि किसी सराय में पानी खत्म हो जाता है, तो राहगीर तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
इन 15 जगहों पर बन रहे हैं सराय
नगर निगम द्वारा अलबर्ट एक्का चौक, शहीद मैदान धुर्वा, धुर्वा बस स्टैंड, एजी मोड़, बूटी मोड़, खादगढ़ा बस स्टैंड, आइटीआइ बस स्टैंड, रातू रोड दुर्गा मंदिर, बहु बाजार, हटिया स्टेशन, बिरसा चौक, हिनू चौक, रिलायंस मार्ट कांके रोड, अरगोड़ा चौक और लोवाडीह चौक पर सरायों का निर्माण कराया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए