बिहार के इस जिले में मॉडल स्कूल में शिक्षक बनने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अपलोड के लिए कागज की जांच करते नोडल पदाधिकारी
Bihar Education: गोपालगंज में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए मॉडल स्कूल योजना को आगे बढ़ाया गया है. 14 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है और शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है.
Bihar Education: गोपालगंज जिले में शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूल बनाने की योजना को आगे बढ़ाते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. सबसे बड़ी राहत यह है कि मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी गई है. इससे इच्छुक अभ्यर्थियों को तैयारी और आवेदन के लिए ज्यादा समय मिल गया है.
प्रोसेस जानिये
शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि जो अभ्यर्थी इन स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक हैं, वे इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर लॉगिन करके मॉडल स्कूल विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपने प्रखंड के अनुसार स्कूल का चयन करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन सिर्फ उन्हीं स्कूलों के लिए किया जा सकता है, जहां संबंधित विषय में पद खाली है.
इसी बीच, जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चुने गए स्कूलों की जांच पूरी कर ली गई है. अधिकारियों की टीम ने स्कूलों में जाकर भवन, संसाधन, बच्चों की संख्या और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद सभी रिपोर्ट और फोटो को इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कैसे हुआ स्कूल का चयन
शिक्षा विभाग ने 14 प्लस टू स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. इन स्कूलों का चयन कई जरूरी मानकों के आधार पर किया गया है, जैसे बिल्डिंग की स्थिति, जमीन, सड़क से कनेक्टिविटी, पीने का पानी, शौचालय, बिजली और एक्सपेंशन की संभावना.
अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो इन स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यहां स्मार्ट क्लास, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, अच्छी लाइब्रेरी और खेलकूद की सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही योग्य और ट्रेंड शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
इनको बनाया गया मॉडल स्कूल
बैकुंठपुर : योगेंद्र ऋषिकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेवतीथ
बरौली : सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सदौवा
गोपालगंज : श्री रामरतन शाही उच्च माध्यमिक विद्यालय, यादवपुर
कुचायकोट : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनहुला
मांझा : माधव उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांझागढ़
सिधवलिया : उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर
थावे : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेमरा
भोरे : श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकिया हुस्सेपुर
हथुआ : उच्च विद्यालय, बरवां कपरपुरा
कटेया : राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलही खास
पंचदेवरी : तपेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय, छितौना
फुलवरिया : सहयोगी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बथुआ बाजार
उचकागांव : एसपीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुआ जमसड
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल
लंबा इंतजार खत्म, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




