बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल

Updated:
विज्ञापन

बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला

Bihar School Timing: बिहार के शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है. 6 अप्रैल से 31 मई तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. गया समेत सभी जिलों में यह नया टाइम-टेबल लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar School Timing, हरिवंश: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके. यह नई व्यवस्था 6 अप्रैल से लागू होकर 31 मई तक चलेगी. गर्मी की छुट्टियों से पहले तक स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

नए टाइम टेबल के बारे में जानिए

नए टाइम टेबल के अनुसार अब स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:30 बजे तक पढ़ाई होगी. दिन की शुरुआत प्रार्थना और अन्य गतिविधियों से होगी, जिसके बाद रेगुलर क्लासेज चलेंगी. सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी. इसके बाद 10 मिनट तक शिक्षकों की बैठक होगी. इसमें दिनभर की समीक्षा और आगे की योजना बनाई जाएगी.

क्या- क्या बदलाव हुआ

गर्मी को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन यानी मिड-डे मील की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है और सभी को एक साथ खाना खिलाना मुश्किल है, वहां दो हिस्सों में भोजन कराने की छूट दी गई है. कुछ बच्चे ब्रेक में खाना खाएंगे, जबकि बाकी बच्चे तीसरी या चौथी क्लास के दौरान भोजन कर सकेंगे. इस दौरान पढ़ाई का काम भी जारी रहेगा.

जहां स्कूल दो शिफ्ट में चलते हैं, वहां स्थानीय हालात के हिसाब से समय तय करने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है. डीएम को भी जरूरत पड़ने पर स्कूल के समय में बदलाव करने की छूट दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया में नया टाइम टेबल लागू

गया जिले में भी इस नए टाइम टेबल को लागू कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सारणी का सख्ती से पालन करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पढ़ाई बिना किसी रुकावट के सही तरीके से चलती रहे.

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बदलाव का मकसद सिर्फ पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना है. गर्मी के मौसम में सुबह के समय पढ़ाई कराने से बच्चों को राहत मिलेगी और वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल बरामद होने के बाद मदरसा सील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन