मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लोडेड पिस्टल बरामद होने के बाद मदरसा सील

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की कार्रवाई

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने चकिया क्षेत्र के एक मदरसे में छापेमारी कर हथियार बरामद किया. कार्रवाई के दौरान एक पिस्टल मिलने के बाद मदरसे को सील कर दिया गया है और पूरे मामले में जांच तेज कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चकिया थाना क्षेत्र के गवंद्रा स्थित एक मदरसे में पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लोडेड पिस्टल बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस कप्तान (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है. इस मदरसे का पुराना नाता प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से रहा है, जिससे इलाके में किसी बड़ी आतंकी या आपराधिक साजिश की बू आ रही है.

पुलिस की घेराबंदी में फंसा मदरसा

पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गवंद्रा के इस मदरसे के भीतर अवैध हथियारों का जखीरा छिपाया गया है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मदरसे की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की.

कमरे की तलाशी के दौरान जैसे ही लोडेड पिस्टल हाथ लगी, पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. इन तीनों से फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मदरसे को हथियारों का अड्डा बनाने के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है.

PFI कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

यह कोई पहली बार नहीं है जब यह मदरसा विवादों के घेरे में आया है. सुरक्षा रिकॉर्ड के अनुसार, यह वही मदरसा है जहां से पूर्व में चकिया पुलिस और एसटीएफ (STF) ने PFI के सक्रिय सदस्य उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को गिरफ्तार किया था.

प्रतिबंधित संगठन PFI के पुराने लिंक और अब फिर से हथियार मिलने के बाद जांच एजेंसियों को शक है कि यहां स्लीपर सेल या किसी नए मॉड्यूल को जिंदा करने की कोशिश की जा रही थी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी संस्थान या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

साजिश की तह तक जाएगी पुलिस

हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस की अलग-अलग टीमें जिले के कई अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह पिस्टल कहां से लाई गई थी और इसे मदरसे में रखने का असली मकसद क्या था.

पूरे चकिया इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है जो पर्दे के पीछे से इस नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं.

Also Read: मुजफ्फरपुर-छपरा रूट पर बनेगा नया फोरलेन पुल, NHAI ने CO से मांगा जमीन का मैप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन