मुजफ्फरपुर-छपरा रूट पर बनेगा नया फोरलेन पुल, NHAI ने CO से मांगा जमीन का मैप

ब्रिज की सांकेतिक फोटो
Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर-छपरा रूट पर रेवा घाट के पास गंडक नदी पर नए फोरलेन पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एनएचएआई ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने और भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई तेज कर दी है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर-छपरा हाईवे को भी फोरलेन में तब्दील किया जाएगा.
Bihar Road Project: बिहार में मुजफ्फरपुर से छपरा जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. गंडक नदी पर स्थित रेवा घाट पुल को अब फोरलेन बनाया जाएगा. इस पुल पर अक्सर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नई योजना पर काम शुरू कर दिया है.
लोगों को मिलेगी
फिलहाल यह पुल टू-लेन है, जिसकी वजह से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लगता है. अब इसे चौड़ा कर फोरलेन पुल बनाया जाएगा, जिससे यातायात काफी आसान हो जाएगा. इसके लिए सबसे पहले डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए.
जल्द शुरू होगा काम
एनएचएआई के अधिकारियों ने सरैया, मड़वन और कुढ़नी अंचल के सीओ से राजस्व नक्शा मांगा है, ताकि पुल और सड़क के निर्माण का सही प्लान तैयार किया जा सके. इसके लिए एक कंसल्टेंट एजेंसी भी तय कर दी गई है, जो पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार करेगी. साथ ही जमीन की मापी और सीमांकन का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी
इस पुल के अलावा मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य सड़क को भी फोरलेन बनाने की योजना है. पहले से जो जमीन अधिग्रहित की गई थी, उसका रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है. जरूरत पड़ने पर नई जमीन भी ली जाएगी. नया पुल पुराने पुल के पास ही बनाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था
क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




