मुजफ्फरपुर में पारू थाने के चौकीदार पर आइटी एक्ट में प्राथमिकी, अश्लील बात करते ऑडियो हुआ था वायरल

Updated:
विज्ञापन

अश्लील बात करते ऑडियो हुआ था वायरल (AI PHOTO)

मुजफ्फरपुर में नाबालिग के अपहरण और अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल होने का मामला गरमा गया है. पारू थाने के चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान पर FIR दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Chowkidar FIR: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और अश्लील ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में आरोपी सोनू पासवान के साथ-साथ पारू थाने में तैनात चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी चौकीदार और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Police Viral Audio Incident: नाबालिग को भगाने और षड्यंत्र रचने का आरोप

पीड़िता की मां द्वारा महिला थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अभियुक्त सोनू पासवान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. परिजनों का गंभीर आरोप है कि इस पूरे षड्यंत्र में चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान की मुख्य भूमिका रही है और उसने आरोपी को भगाने में पूरा सहयोग दिया है. इसके अलावा सोनू के परिजनों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, पेन ड्राइव में मिला साक्ष्य

शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपा है, जिसमें चौकीदार बिंदेश्वरी पासवान का एक ऑडियो क्लिप है. आरोप है कि इस ऑडियो में चौकीदार एक लड़की से अश्लील बातचीत करते हुए कई लड़कियों को भगाने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने की बात स्वीकार कर रहा है. पीड़िता की मां ने चौकीदार के इस आचरण को सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक बताते हुए उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है.

महिला थाना पुलिस जांच में जुटी, आरोपी चौकीदार फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. केस की कमान जमादार लालमोहन प्रसाद को सौंपी गई है. महिला थानेदार अमिता सिंह ने बताया कि साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है. उधर, पारू थानेदार ने पुष्टि की है कि आरोपी चौकीदार घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन