मुजफ्फरपुर में 'हसीना गैंग' से सावधान, रात में कार और बाइक सवारों को बना रहे निशाना
मुज़फ़्फ़रपुर के NH-28 पर 'हसीना गैंग' का आतंक बढ़ गया है. महिलाएं मदद के बहाने वाहन रुकवाकर लुटेरों के हवाले कर देती हैं. इस गिरोह के खौफ से रात में सफर करना मुश्किल हो गया है.
Haseena Gang Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में एनएच-28 पर इन दिनों 'हसीना गैंग' का आतंक चरम पर है. रात के अंधेरे में यह गैंग हाईवे से गुजरने वाले बाइक सवारों और कार चालकों को अपना निशाना बना रहा है. इस गिरोह के खौफ से देर रात एनएच-28 से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
आपके शहर में
Highway Robbery News: झांसा देकर वाहनों को रुकवाती हैं महिलाएं
अपराधियों का यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता है. रात के समय गिरोह की महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर मदद मांगने या लिफ्ट लेने के बहाने बाइक और कार चालकों को रुकने का इशारा करती हैं. जैसे ही कोई अनभिज्ञ चालक वाहन रोकती है, घात लगाकर झाड़ियों में छिपे बदमाश अचानक हमला बोल देते हैं.
Muzaffarpur Crime News: झाड़ियों में छिपे बदमाश करते हैं हमला और लूटपाट
वाहन रुकते ही नीचे व आसपास की झाड़ियों में छिपे हथियारबंद बदमाश पीड़ितों को घेर लेते हैं. इसके बाद मारपीट कर वे चालकों से नकद, मोबाइल, गहने और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते हैं. विरोध करने पर चालकों पर जानलेवा हमला करने से भी बदमाश परहेज नहीं करते हैं.
पुलिस गश्त बढ़ाने और कार्रवाई की मांग
कांटी और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इस ओवरलैपिंग जोन (फ्लाईओवर/सीमांत इलाके) का फायदा उठाकर अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एनएच-28 के इस संवेदनशील इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए