राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर मिलेगी बड़ी छूट, 5 से 11 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन

Author Kumar Gaurav|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर मिलेगी बड़ी छूट

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को लंबित ट्रैफिक चालान के त्वरित निपटान के लिए आयोजित की जा रही है। 5 से 11 सितंबर तक आवेदन जमा होंगे, जिसमें 17 धाराओं के तहत चालान पर 50% तक की छूट का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Lok Adalat Traffic Challan: आगामी 12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत चालान निपटारे के लिए 5 से 11 सितंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे. डालसा से मिले निर्देश के तहत परिवहन और ट्रैफिक ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर 5 से 11 सितंबर तक लंबित चालान संबंधित आवेदन लेकर जमा होगा होगा और वाहन मालिकों को एक टोकन निर्गत किया जायेगा. जिसको लेकर वाहन मालिक लोक अदालत के दिन शिविर में पहुंचेंगे और टोकन दिखाते हुए चालान शुल्क जमा करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Pending Traffic Fine Disposal: अलग-अलग जमा होंगे आवेदन

परिवहन कार्यालय में परिवहन विभाग से संबंधित लंबित चालानों का आवेदन जमा होगा. जबकि ट्रैफिक पुलिस (ट्रैफिक सिग्नल और पुलिस द्वारा) द्वारा काटे गए चालानों के आवेदन ट्रैफिक थाना कार्यालय में जमा होंगे. एडीटीओ कुमार विवेक ने बताया कि कूपन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन होने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करना और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाना है. पूर्व आवेदन और टोकन प्रणाली से लोक अदालत के दिन कम समय में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जा सकेगा. विभागीय अधिकारियों ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय पर अपना आवेदन जमा कर कूपन प्राप्त कर लें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन बिना किसी परेशानी के अपने लंबित चालानों का आसानी से निपटारा करा सकें. बॉक्स इन 17 धाराओं के चालान में संशोधन का मिलेगा लाभ

चालान शमन राशि में 50% छूट की सूची (17 मुख्य धाराएं)

क्रमधाराउल्लंघन का प्रकारमूल शमन राशिलोक अदालत संशोधित राशि
1179अधिकारी के आदेश की अवहेलना₹2,000₹1,000
2180बिना लाइसेंस वाले को वाहन देना₹5,000₹2,500
3181बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना₹5,000₹2,500
4183(1)ओवरस्पीडिंग (LMV / HMV)₹2,000 - ₹4,000₹1,000 - ₹2,000
5184Aरेड लाइट जंप करना₹5,000₹1,000 - ₹5,000 (वाहन अनुसार)
6184Bस्टॉप साइन का उल्लंघन करना₹5,000₹1,000 - ₹5,000 (वाहन अनुसार)
7184Eगलत दिशा (Wrong Side) में गाड़ी चलाना₹5,000₹1,000 - ₹5,000 (वाहन अनुसार)
8189बिना अनुमति रेस लगाना / स्पीड टेस्ट₹5,000₹2,500
9190(2)प्रदूषण (PUC) उल्लंघन₹10,000₹1,000 - ₹5,000 (वाहन अनुसार)
10192बिना आरसी या फिटनेस के वाहन चलाना₹5,000₹2,000
11194Aक्षमता से अधिक यात्री बैठाना₹1,000₹200 (प्रति अतिरिक्त यात्री)
12194B(1)बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना₹1,000₹500
13194B(2)बच्चों के लिए चाइल्ड सीट न होना₹1,000₹500
14194Cदोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग₹1,000₹500
15194Dबिना हेलमेट के वाहन चलाना₹1,000₹500
16194Eएम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड को रास्ता न देना₹10,000₹5,000
17196बिना बीमा (Insurance) वाहन चलाना₹2,000₹1,000


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन