क्या आपको भी है एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करने की आदत? शरीर को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

एक ही जगह पर बैठकर काम करने के खतरे Ai image
Sedentary Lifestyle Risks: अगर आपकी डेली लाइफ में घंटों तक बैठकर काम करना शामिल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है. यहां आप जानेंगे कि कैसे आपकी छोटी-सी आदत धीरे-धीरे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है और किन आसान तरीकों से आप खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं.
Sedentary Lifestyle Risks: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने पूरे दिन का ज्यादातर समय कुर्सी में बैठे-बैठे कंप्यूटर की तरफ नजरें गड़ाए बिता देते हैं? सुबह से शाम तक ऑफिस की कुर्सी में बैठे रहना और घर आकर सोफा में बैठ जाता, क्या यही आपकी डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है? अगर इन सवालों का जवाब हां हैं, तो आपकी यही आदत आपकी सेहत को बुरी तरीके से नुकसान पहुंचा सकती है. इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना आज के समय में लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बनकर रह गया है. आप इसे एक साइलेंट डेंजर की तरह भी देख सकते हैं. शुरूआती दौर में भले ही आपको कोई संकेत न मिले, लेकिन आपकी यह आदत शरीर को अंदर ही अंदर डैमेज करने का काम कर रही होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है. इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ लें और समय रहते सतर्क और सावधान भी हो जाएं.
पीठ और गर्दन में दर्द
जब आप एक ही जगह पर लगातार बैठे रह जाते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है. एक ही जगह बैठे रहने की वजह से आपकी रीढ़ की हड्डी पर काफी प्रेशर पड़ता है, खासकर उस समय जब आप एक गलत पोस्चर में बैठे रह जाते हैं. आपको कुर्सी में कभी भी झुककर या फिर बिना सपोर्ट के नहीं बैठना चाहिए. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी कमर और गर्दन में कुछ ही दिंनो में दर्द शुरू हो जाएगा. कई बार यह दर्द लंबे समय तक भी रहने वाला बन जाता है. कुछ लोगों को इस आदत की वजह से स्लिप डिस्क जैसी सीरियस प्रॉब्लम से भी जूझना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ
वजन बढ़ने का खतरा
जब आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबोलिज्म रेट काफी स्लो हो जाता है. इसका आसान मतलब होता है कि इस समय आपका शरीर कम कैलरीज को बर्न कर रहा होता है. इसके अलावा अगर आप बीच-बीच में कुछ खा रहे हैं और फिजिकल एक्टिविटी भी कम कर रहे हैं, तो आपका वजन काफी तेजी से बढ़ भी सकता है. एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से पेट के आसपास चर्बी जमती है जो आगे चलकर कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनती है.
दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
जब आप एक ही जगह पर काफी लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अफेक्ट होता है. ऐसा होने की वजह से आपके दिल को सही मात्रा में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाता. यह एक बड़ी वजह है कि आपको हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है. कई रिसर्च के अनुसार, जब आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो आपको दिल की बीमारियों के होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट वर्कआउट करना सही है या गलत? जान लें आपकी बॉडी पर इसका असर
मसल्स हो जाते हैं कमजोर
जब आप लगातार एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रह जाते हैं, तो आपके शरीर के मसल्स खासकर पैरों और हिप्स के कमजोर हो जाते हैं. इसके अलावा आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी घटने लगती है और कुछ ही समय में आपको चलने-फिरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आप समय रहते अपनी आदत को बदलते नहीं है, तो एक समय के बाद आपके शरीर की ताकत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.
आंखों पर पड़ता है बुरा असर
जब आप एक ही जगह पर बैठकर घंटों स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं, तो इसका काफी बुरा असर आपकी आंखों पर पड़ता है. आपकी यह आदत आंखों को ड्राई कर देती हैं, जलन की समस्या को बढ़ा देती है, आंखों में पानी ज्यादा आने लगता है और कई बार आपको धुंधला भी दिखना शुरू हो जाता है. इसे डिजिटल आई स्ट्रेन भी कहा जा सकता है. अगर आप इसपर समय रहते ध्यान नहीं देते हैं, तो आपकी आंखें काफी ज्यादा कमजोर हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई
मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है असर
जब आप एक ही जगह पर घंटों बैठकर बिता देते हैं, तो आपका दिमाग भी थक जाता है. आपकी यह आदत स्ट्रेस, एंग्जायटी और चिड़चिड़ेपन का कारण भी बनती है. इसके अलावा आपका मूड खराब रहना शुरू हो जाता है और साथ ही फोकस करने में भी दिक्कत होने लगती है.
इन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए क्या करें?
अगर आप इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से खुद को बचाकर रखना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डेली रूटीन में छोटे-छोटे बदलाव करना शुरू कर दें. हर 40 मिनट में थोड़ी देर के लिए ब्रेक लें और इस समय थोड़ा इधर-उधर टहलें और लाइट स्ट्रेचिंग भी करें. इसके अलावा चेयर पर सही पोस्चर में बैठना शुरू करें. आपकी पीठ बिलकुल सीधी होनी चाहिए और स्क्रीन भी आपकी आंखों के ठीक सामने होना चाहिए. इसके अलावा आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना भी शुरू कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




